journalists alliance India

जर्नलिस्ट अलायंस इंडिया की कार्यकारिणी का गठन

भारत में विभिन्न भाषाओं के पत्रकारों और नव सृजनकारों की सामाजिक सुरक्षा, समग्र विकास में सहभागिता, पत्रकारों के राजनीतिक और आर्थिक विकास के लिये हैदराबाद में गठित जर्नलिस्ट अलायंस इंडिया ने अपने कार्यक्षेत्र विस्तार में अब विस्तार किया है। संस्था ने अपनी नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया है। देश के प्रसिद्ध टीवी पत्रकार और जर्नलिस्ट अलायंस इंडिया के मुख्य संरक्षक राजेश रैना के मार्गदर्शन में नई टीम में अध्यक्ष पद पर सीनियर पत्रकार मुकेश सैनी को चुना गया। नई टीम में उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंह, महासचिव पद पर वरिष्ठ टीवी पत्रकार अरविंद सिंह, सचिव पद पर सीनियर प्रोड्यूसर देवेंद्र सिंह, तो वहीं कोषाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार श्वेता कृष्णा को चुना गया।